📍 Mangraon -Sangraon Buxar | 📞 9955741524
✉️ urmilasevasansthan101@gmail.com
About Us

शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की ओर

सेवा, संवेदना और प्रकृति संरक्षण के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव की नई पहल

हमारा परिचय

हमारे बारे में

सेवा • सहयोग • सम्मान
🌿

हम एक स्वयं सेवी संस्था है। हम भारत भूमि पर न्यायपूर्ण, समानता पर आधारित विकासशील समाज बनाना चाहते है। हमारा उद्देश्य देश की व्यवस्था में भारतीय संविधान के मूल्यों के तहत लोगों की जिंदगी में बदलाव लाना और देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करना है। समाज को आगे बढ़ाने में यह काम हम कई पहलों और कार्यक्रमों के माध्यम से करते है।

हमारी पहचान

एक बेहतर समाज की ओर

हर जरूरतमंद तक अवसर, सहायता और सम्मान पहुंचाने का निरंतर प्रयास।

4+मुख्य योजनाएं
1000+सदस्य
एक नजर में

हम क्या करते हैं

किसी भी कार्ड पर क्लिक करके उस क्षेत्र में हमारे काम की पूरी जानकारी पढ़ें।

01हमारा उद्देश्य
हमारा उद्देश्य

हमारा उद्देश्य

हमारा काम आपसे सहयोग कर सरकार से समन्वय स्थापित कर आगे की ओर बढ़ना होता है। जिसमें हमारे काम के पहलू में बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए हम लोगों को रोजगार, रोटी, शिक्षा, मकान, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरत के लिए काम करते हैं।

02मानवीय मूल्य
मानवीय मूल्य और सामाजिक न्याय

मानवीय मूल्य और सामाजिक न्याय

साथ ही मानवीय मूल्य के तहत हमारी यही संस्था भेदभाव, शोषण के विरुद्ध होने वाले कार्यों के खिलाफ में लोगों को जागरूक करता है। हर किसी को मानवता और सहानुभूति का व्यवहार करते हुए शांति एवं सद्भाव के साथ जीने का हक दिलाता है। हम अपने इन काम के पहलुओं के साथ जोड़कर देखते हैं। जब लोगों की बुनियादी ज़रूरतें पूरी होती है तब समाज के दबे कुचले लोगों के लिए किए जाने वाले लोगों को भी अपनी बात पहुंचाने की ताकत मिलती है। इसी तरह हम बुनियादी मानवीय मूल्यों पर काम करते हैं और उन्हें लागू करने की कोशिश करते हैं तो कई लोगों एवं समाज का जीवन और भी सम्मानजनक होता है।

03सहयोग
सहयोग और साझेदारी

सहयोग और साझेदारी

इस क्षेत्र में काम करने वाले कई अपनी संस्थाएं बनाते हैं। इसके अलावा हमारा अपना कार्यक्षेत्र है। सरकारों के साथ भागीदारी करते हैं। कई अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर हम काम करते हैं। इस तरह के हमारे सहयोगी संगठन के तहत भी लोगों को लाभ देने का काम करते हैं।

04जमीनी प्रयास
जमीनी स्तर पर हमारा प्रयास

जमीनी स्तर पर हमारा प्रयास

जमीनी स्तर पर किए जाने वाले हमारे काम का मकसद बदलाव लाना है। इस काम के साथ ही हम जिन लोगों के लिए काम करते हैं। उनके लिए विनम्रता और सम्मान का भाव भी रखते हैं। हम सभी लोगों के बीच के भी इन्हीं भावों को देखना चाहते हैं। सबसे कमजोर और जरूरतमंद के काम आना और उनके किसी भी जरूरत को पूरा करने के लिए काम करना ही जीवन की सार्थकता है।

Our Team

हमारी टीम 👥

Backend → PosterKing NGO → Team Members से टीम जोड़ें।
एक बेहतर समाज के लिए

आइए, मिलकर एक सकारात्मक बदलाव लाएं

आपका सहयोग किसी जरूरतमंद के जीवन में अवसर, सम्मान और उम्मीद ला सकता है।